इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जबलपुर सेवादल की उपस्थिति
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के द्वारा मां अहिल्या की पावन भूमि इंदौर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चुनावी प्रशिक्षण शिविर दिनांक 27, 28, 29 अप्रैल 2023 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मध्यप्रदेश से चुने हुए कुल 150 सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण शिविर को सेवादल के राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई, पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवं इंदौर के प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल सहित अनेक विचारक तथा वरिष्ठ जनों ने अपने अपने स्तर पर प्रशिक्षण शिविर में बौद्धिक ज्ञान दिया है। प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रशिक्षक अशोक वर्मन, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव, महिला विंग अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, शहर महासचिव एवं मीडिया समन्वयक जितेंद्र यादव, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने विधिवत रूप से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।



