धार्मिकमध्य प्रदेश

एक दर्जन स्थानों पर हुआ होलिका दहन, निकला हुरियारो का चल समारोह

सिलवानी। नगर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को होलिका दहन किया गया। नगर में एक दर्जन स्थानों पर इस बार होली जलाई गई। शुभ मुहूर्त में लोगों ने पूजा- अर्चना कर होलिका दहन किया। सोमवार को धुरेंडी पर होली का चल समारोह श्रीराम मंदिर जमुनिया पूरा से हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकाला गया।
गांधी चबूतरा, होली चौक, राम मंदिर सरस्वती नगर, तहसील, महावीर कॉलोनी, गांधीनगर, अस्पताल सहित एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम हुए। लोगों ने इस मौके पर होली की अग्नि घरों में ले जाकर परंपरागत रूप से अग्नि प्रज्ज्वलित की। इस बार विशेष तौर पर अनेक स्थानों पर लोगों ने होलिका दहन में गौ काष्ठ का प्रयोग भी किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष रेशू विभोर नायक ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।
चल समारोहः हिंदू उत्सव समिति सिलवानी के बैनर तले रंगों के पर्व होली का भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह नगर के प्राचीन राम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बजरंग चौराहे पर समापन हुआ। हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव सोनी रानू ने कहा कि रंगों का त्योहार होली को हमको आत्मीयता के साथ मनाते है। होली का रंग केवल हमारे चेहरे को ही रंगीन नहीं बनाता बल्कि हम सब के जीवन में भी खुशियों के रंग भर देता है। होली बुराइयों पर अच्छाई की विजय का त्योहार है।
चल समारोह के दौरान प्रशासन एवं पुलिस मुश्तेदी से तैनात रही। चल समारोह समापन पर प्रशासन ने ली राहत की सांस और हुरितारो ने एक दूसरे तिलक गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button