मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस की सूची जारी, एमपी की एक दर्जन सीटों के प्रत्याशी घोषित

नर्मदापुरम से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल। लोकसभा 2024 के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की एक और सूची आज रात को जारी हो गई है। इसमें कुल 48 नाम है, जिनमे मध्य प्रदेश की एक दर्जन सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं अरुण श्रीवास्तव भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। इंदौर से अक्षय बम और नर्मदापुरम से संजय शर्मा, जबलपुर से दिनेश यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं।
