केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया रिटायर सहायक उपनिरीक्षक का सम्मान
रिपोर्टर : कुन्दन लाल चौरसिया
गौरझामर । देवरी विधानसभा के ग्राम सुजानपुर में और विभिन्न ग्रामों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा रिटायर सहायक उपनिरीक्षक इमरत लाल पटेल पिता स्वा. मुरलीधर पटेल को पुष्पगुच्छ और माला पहना कर सम्मानित किया इमरत लाल पटेल ने बताया की सोलहबी बटालियन सागर में आरक्षक के पद पर 1 नवंबर 1983 को भर्ती हुए उसके बाद 5 जनवरी 1991 में पदोउन्नति हुई और प्रधान आरक्षक का दायित्व मिला और बत्तीसबी बटालियन उज्जैन में रहे और उसके बाद प्रमोशन हुआ और सहायक उपनिरीक्षक ( एमटी ) चौबीसबी बटालियन जावरा जिला रतलाम में पहुंचा और अपनी सेवाएं दी और वही से मेरी सेवाएं पूरी हुई और इसी तरह नौकरी का सफर पूरा किया और 34 वर्ष की सेवाएं देश को समर्पित की ग्राम पटना में बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता टीकाराम लोधी (भटार वालों) का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सम्मान किया गया एवं भाजपा का निशान वाला वस्त्र भी उन्हें भेंट किया गया कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित बृजबिहारी पटेरिया, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर , सहित दर्जनों लोग एव सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।



