गांव गांव चल रहा ध्यान योग सत्र, लोगों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
एकात्म अभियान के तहत एक गांव में दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण, पांच नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रस्फुटन समिति के सहयोग से कर रहे आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के दिन एक करोड़ लोगों को एक साथ योग से जोड़ने के लिए शुरू हुआ एकात्म अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं हार्टफुलनेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव -गांव में ध्यान, योग, सफाई, प्रार्थना के लिए लोंगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ढीमरखेड़ा विकासखंड के पांच सेक्टरों में ध्यान का अभ्यास शुरू है। हैदराबाद स्थित श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस फाउंडेशन के प्रशिक्षक उपेन्द्र कुमार शुक्ला, रमेश नन्नाराजू, शरथ कोथा के द्वारा ग्रामीणों को योग, ध्यान, प्राणायाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। एकात्म अभियान में हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान के नारे के साथ एक गांव में तीन दिन ध्यान कराया जा रहा है।
विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने बताया कि ढीमरखेड़ा विकासखंड के उमरियापान, महनेर, मुरवारी, परसेल, पिपरिया सहलावन, डूंडी, इटवां, इमलिया, छोटी कारीपाथर, धरवारा, मढ़ाना, सरसवाही, गूंडा,मे पहरुआ, खम्हरिया, खमतरा, आमाझाल, बिचुआ, सलैया, देवरी मारवाड़ी, मार सिहुड़ी, हरदुआ, झारापानी, बरहा टोला गांव में तीन दिवसीय ध्यान का प्रशिक्षण हो चुका है। करौंदी, पोंडी खुर्द, शुक्ल पिपरिया, झिरिया टोला, तिघरा में अभी भी ध्यान का प्रशिक्षण जारी है। इन गांवों में उमरियापान, पिपरिया, सहलावन, इमलिया, गूंडा, सिलौंडी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सहयोग से सुबह शाम तीन दिनों तक ध्यान शिविर का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। ध्यान में गांव के लोग रुचि भी ले रहे हैं। नवांकुर संस्था सिलौंडी के द्वारा भी सेक्टर के सिलौंडी, नेगई, गौरा, अतरसूमा, कचनारी, पाली सहित अन्य गांवों में ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी भी तैयारियां की जा रही है।



