चोरी गई ट्राली ट्रैक्टर समेत मोटरसाइकिल पुलिस ने पकड़ी, अलग अलग चोरी में 4 लोगों को भेजा गया जेल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र विगत कुछ दिन पहले केवलारी निवासी युवक सतीश काछी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी ट्राली मोहन डेरी के सामने 30 मई की रात में खड़ा कर दिया था । जो दूसरे दिन जब मैं वहा ट्राली लेने गया तो ट्राली वहा से कोई ले गया था ।जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
शनिवार की शाम पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई कि ट्रैक्टर ट्राली परियट के समीप कुछ लेकर जा रहा हैं । पुलिस ने तत्कालीन नाका बंदी कर ट्रेक्टर ट्राली को रोका और जाँच पड़ताल की तो ट्राली चोरी की बताई गई । इस दौरान चालक युवक से पूछ ताज कर जाँच में पाया गया ।
ग्राम पंचायत निवासी ही निकले चोर- पनागर थाना क्षेत्र के बीट प्रभारी रवि सिंह परिहार व आरक्षक राममिलन रजक ने मीडिया को बताया कि केवलारी निवासी सत्यम् पटेल,अरविंद दाहिया व सतीश कोरी ने मिल कर रात्रिकालीन ट्राली चुराई थीं ।जो तीनों युवकों को ट्राली के साथ ट्रैक्टर भी जब किया गया । ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 20- एए 6727 जिसकी कीमत लगभग 60000 रुपये की होनी बताई गई थी । ट्रेक्टर ट्राली पकड़ कर तीनों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत ट्राली व आयश कम्पनी का ट्रेक्टर जप्त कर जेल भेज दिया गया । वही एक और मामला टू व्हीलर का भी चोरी करने का प्रकाश में आया- थाना पनागर के कुश्नेर पुल के नीचे एक युवक काली रंग की मोटरसाइकिल लिये खड़ा हुआ था ।पूछताज करने पर पाया गया कि युवक गोसलपुर थाना क्षेत्र के बरनु तिराहा से सफ़ेद कलर की मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था । जिसका कलर काला कर यहाँ पर बेचने के लिए आया था ।एक युवक व मोटरसाइकिल पकड़ कर पूछ ताज कर 4 युवकों को जेल भेज दिया गया ।
मोटर साइकिल चोर युवक का नाम- अमित कोल बताया गया । ये आरोपी कारीवाह निवासी रहना वाला बता रहा है ।



