मध्य प्रदेश

छात्राओं को किया गया साइकिलों का वितरण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश सरकार दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छोर के व्यक्तित्व को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है आज माता-पिता के कांधों से बच्चों के पैदा होने से लेकर घर बसाने तक बीमारी मैं इलाज शिक्षा, रोजगार आदि का बोझ सरकार ने अपने ऊपर ले कर राहत दी है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह, लाडली बहना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर लाभ पहुंचाया जा रहा है कन्याओं को दूरदराज से शिक्षा ग्रहण करने आने में परिवहन की सुविधा को दूर करते हुए उन्हें साइकिलें उपलब्ध करा रही है। उसके बाद भी विपक्षी कहते हैं कि सरकार क्या कर रही है।
उक्त उद्गार महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने व्यक्त किए। उन्होंने उपस्थित कन्याओं से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम को नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू ने भी संबोधित करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने कुल का नाम रोशन करने की नसीहत की।
अतिथियों सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, पार्षद गुलाब रजक, पार्षद प्रतिनिधि सत्यजीत दुबे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोविंद गोलू कोडारिया, साहित्य प्रचार्य आरजी कुर्मी एवं संस्था परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उपस्थित कक्षा 9 की 142 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई शेष रह गई छात्राओं को बाद में प्रदान की जाएगी कुल 222 छात्राओं को साइकिलें प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्राचार्य आरजी कुर्मी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button