क्राइम

झाड़ियों मैं लटका मिला 42 वर्षीय अधेड़ का शव

जनपद मझौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम इंद्राणा की है घटना
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मझौली थाना के अंतर्गत आने वाली इंद्राणा चोकी का है पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे इंद्राणा चौकी प्रभारी ऋषभ बघेल को फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इंद्राणा पावर हाउस के पीछे पहाड़ियों के पास एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है । सूचना मिलते ही इंद्राणा चौकी प्रभारी ऋषभ बघेल अपने पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे जहां पर पहाड़ियों पर पाया गया जहां का रास्ता बड़ा ही दुर्गम जटिल था पुलिस को उक्त स्थल पर पहुंचने में लगभग 1 से डेढ़ घंटे लगे मृतक की शिनाख्त पनागर के भगोड़ा निवासी राजकुमार चौधरी उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में की गई मृतक की शिनाख्त उसके पुत्र अरुण चौधरी के द्वारा की गई मृतक अपने घर से 22 मई से लापता था जिसकी रिपोर्ट उसके परिवार उसके परिजनों ने संबंधित थाने में दर्ज कराई थी पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button