मध्य प्रदेश

तहसील न्यायालय सिहोरा में स्थापित ई सेवा केंन्द्र, न्यायाधिकरण संस्थित मामलों की जानकारी उप्लब्ध

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले की तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया गया है कि मध्यप्रदेश माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार जिला सेवा प्राधिकरण जबलपुर के सचिव उमाशंकर अग्रवाल जिला न्यायाधीश एवं सिहोरा के अध्यक्ष सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश द्वितीय के मार्गदर्शन पर तहसील न्यायालय सिहोरा में स्थापित हैं ई सेवा केंन्द्र, न्यायाधिकरण संस्थित मामलों की जानकारी उप्लब्ध कराई जाती हैं। वही इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं ।
ई सेवा केंद्र पक्षकारों को वाद की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने व निर्णयों और आदेशों की प्रतियां प्राप्त करने में सक्षम बनती हैं । तहसील न्यायालय में स्थापित हैं ई सेवा केंन्द्र, न्यायाधिकरण संस्थित मामलों की जानकारी दी जाती हैं । ये सुविधाएँ पक्षकारों को न्यायिक सहायता के उददेश्य से स्थापित किया गया है । इससे आँनलाईन केसो की सत्यालिपी प्रति, कोर्ट फीस आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है । 
वही केंद्र मामलों की ई -फ़ाईलिंग में भी सहायता प्रदान करता है । वीडियों क्राम्फेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल हियरिंग भी हो सकती हैं । इसी प्रकार से भारत के अन्य राज्यों के न्यायालयों के प्रकरणों की जान कारी भी प्राप्त की जा सकती है । वही वकीलों और वादियों को ई – फ़ाईलिंग सेवाएँ प्रदान करके डिजिटल के द्वारा ई- सेवा केंद्र प्रारम्भ किये गये हैं । साथ ही सभी उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कवर करने के लिए इसका विस्तार किया जा रहा है । 
तहसील न्यायालय परिसर सिहोरा के प्रवेश द्वार पर ई -सेवा केंद्र की स्थापना वकीलों व पक्षकारों को सुविधाएँ प्रदान करने के माध्यम से की गई है । जिसका प्रचार प्रसार तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण समिति सिहोरा के पैरालीगल वालेटियर्स द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुच कर ग्राम पंचायतों में विधिक जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button