मध्य प्रदेश
दो बाइको की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत गनियारी के चहला मोड़ पर बीती रात दो मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरवारी निवासी अरविंद साहू उम्र 23 वर्ष और सोनू साहू उम्र 21 वर्ष दोनों भाई क्षेत्र में गेहूं खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। घर वापस लौटते वक्त गनियारी के चहला मोड़ के समीप सामने से आ रही मोटरसाइकिल की आमने सामने से भिंडत हो गई। घटना में दोनों भाइयों के अलावा गनियारी निवासी भैयाजी यादव और एक अन्य को चोटें आई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल भेजा। जबलपुर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में अरविंद साहू ने दम तोड़ दिया है। जबकि भाई सोनू का जबलपुर अस्पताल में उपचार जारी है। इसके अलावा दो अन्य भी घायल है।



