मध्य प्रदेश

पटेल परिवार द्वारा साहसिक कदम उठाते हुए तेरहवीं को बंद कर शोक सभा आयोजन

मंदिर, शिक्षा, कन्या विवाह जैसे कार्यों में राशि दान
रिपोर्टर : नीलेश चौरसिया
गढ़ाकोटा । मंगलवार को कांग्रेस के नेता एड. वीडी पटेल की 88 वर्षीय मां सदारानी पटेल के निधन पर पटना के पटेल परिवार द्वारा साहसिक कदम उठाते हुए तेरहवीं को बंद कर शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
शोक सभा में सर्वप्रथम परिवार के सदस्यों द्वारा अपनी मां की याद में दीप प्रज्वलन किया गया, पुष्पांजलि अर्पित की और पगड़ी रस्म की गई, जिसमें पटना के सभी जैन समाज के प्रतिनिधि सामूहिक रूप से खड़ा होकर आए एवं सेठ भागचंद जैन ने जैन समाज की ओर से पगड़ी पहनाई, साथ ही उन्होंने कहा आज सभी समाजों में यह परंपरा चालू हो रही है,बड़ा ही सराहनीय कदम है, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय जीवन पटेल पूरे समय सभा में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 सालों से हमारी कुर्मी समाज एवं अन्य सभी जातियों में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा हूं बहुत सी समाजों में जागृति समय के साथ आती जा रही है कुर्मी समाज में भी आज पटना में जो तेरहवीं जैसी कुप्रथा बंद कर एक संपन्न परिवार द्वारा पहल की गई है इसका संदेश संपूर्ण समाज में जाएगा और धीरे-धीरे इस प्रथा का अंत होगा उन्होंने यह कदम उठाने के लिए् पटेल परिवार का आभार व्यक्त किया कांग्रेस के युवा नेता कमलेश साहू ने कहा हमारे साथी वीडी पटेल ने एक साहसिक कदम उठाया है जिसकी सभी लोगों को सराहना करना चाहिए और उनसे सीख लेना चाहिए पटेल परिवार ने अपनी मां की याद में ग्राम पटना के राम मंदिर में ₹101000 की राशि दान की, साथ ही 7 गरीब बच्चियों की पढ़ाई के लिए पांच ₹5000 की राशि प्रदान की तथा 6 गरीब परिवारों की बच्चियों की शादी के लिए ₹10000 की राशि दान की तथा पटना में संचालित सरदार पटेल स्कूल में पुस्तकालय हेतु ₹10000 की राशि दान की यह कदम केवल कुर्मी समाज में नहीं संपूर्ण समाजों के लिए एक प्रेरणादाई कदम है । लोधी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप लोधी ने तेरहवीं जैसी कुप्रथा का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि कहीं भी धार्मिक आधार पर धार्मिक ग्रंथों में तेरहवीं का कोई उल्लेख नहीं है हम सबको इस अनावश्यक कार्यक्रम से बचना चाहिए पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि हमने अपने समाज को अपने बच्चों को कुरीतियों से बचा लिया तो हम निश्चित ही अपने परिवार और समाज को शिक्षित और संपन्न बना सकेंगे, कुशवाहा समाज के नेता बिहारी पटेल ने कहा कि हम भी कुशवाहा समाज में जन जागृति के लिए काम करेंगे और समाज में व्याप्त कुरीतियों को बंद कराने के लिए अभियान चलाएंगे, सभी वक्ताओं ने एडवोकेट पीडी पटेल की इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा शोक संतप्त परिवार को सहानुभूति और साहस दिया सभा का संचालन युवा नेता महेंद्र सगोनिया ने किया श्रद्धांजलि सभा में शेख मजीद, खान, एड जगमोहन लोधी, रविंद्र लोधी, हरीश लोधी, गुड्डू भैया, देवेंद्र कटारे, महेंद्र सिंह, आशीष जैन सरपंच, पंकज मोदी, ज्योति पटेल, डॉ देवी सिंह लोधी, शालीन सिंह और भी अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया शोक सभा में सिक्कू पटेल, शालक राम पटेल, प्रमोद सोनी, शरीफ खान, सन्नू सोनी, राजू ठाकुर, देवेंद्र कटारे, राकेश राय, महेंद्र ठाकुर, गोपाल बड़े ज्वान, हरगोविंद पटेल, आशीष जैन सरपंच, पंकज मोदी, विजय पटेल सागर, भबूदे सिंह लोधी, हरि भजन पटेल, एड केशव पटेल, भूरे सरपंच, मुकेश पटेल, विक्रम यादव, प्रमोद सोनी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button