पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव रविवार को रहली में कार्यकर्ता बैठक में होंगे शामिल

रिपोर्टर : नीलेश चौरसिया
रहली । आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रहली आ रहे हैं। कांग्रेस के युवा नेता और 2018 में प्रत्याशी रहे कमलेश साहू ने बताया पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी हमारे संभाग के संगठन के प्रभारी हैं, और संगठन की मजबूती के लिए वह पूरे संभाग में निरंतर प्रवास पर हैं, इसी क्रम में कल रहली विधानसभा क्षेत्र के मंडलम, सेक्टर, बीएलए, ब्लॉक की कार्यकारिणी, नगर की कार्यकारिणी, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेश, युवक कांग्रेस, उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ एवं सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रघुनाथ गार्डन रहली में प्रातः 11 बजे से रखी गई है जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर माननीय अरुण यादव जी सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे, बैठक के पूर्व प्रातः 11 बजे रहली में ही पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है, जिसमें अरुण यादव पत्रकारों मित्रों से चर्चा करेंगे, पार्टी ने रहली विधानसभा के सभी वरिष्ठ नेताओं सभी कार्यकर्ताओं एवं मंडलम, सेक्टर और पोलिंग बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।



