मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हटा और पथरिया विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यकर्ताओ में फूंकी जान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बात सुनी एवं एवं उनके सुझाव मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलम सेक्टर और कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी अपनी बात रखी एवं सुझाव दिए । कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, कांग्रेस का प्रत्याशी कैसे बनाया जाए, कांग्रेस को किस प्रकार से मजबूती किया जाए इन सब को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सब के विचार सुने और कहा कि पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाएं आप सब मिलकर उसका समर्थन करें और बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करें, उसके पश्चात हटा विधानसभा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के यहां भोज किया। तत्पश्चात पथरिया विधानसभा के लिए रवाना हुए।
दिग्विजय सिंह ने पथरिया विधानसभा पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात मंडलम सेक्टर की बैठक में सम्मिलित हुए तथा कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस ,जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई आईटी सेल, सेवादल एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की उनके सुझाव मांगे मंडलम सेक्टर की बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button