मध्य प्रदेश

पेंशनरों ने मांगों और सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर निकाली रैली

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर अरविंद दुबे को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिला पेंशनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को सुबह 11बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना आन्दोलन किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे रायसेन को पेंशनरों की आठ सूत्रिय मांगों से सम्बंधित मांग पत्र दिया गया। इसमें जिले भर से आए हुए पेंशनर प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति देकर धरना आन्दोलन को सफल बनाया।साथ ही शासन से पेंशनरों की मांगों को पूरा करने पर जोर दिया गया। इसमें जिलाध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन रायसेन डॉ यू.पी.एन सक्सेना, एम.एल.अग्रवाल, सचिव सुरेश सहाय सक्सेना, आर.बी.एल.श्रीवास्तव, इब्राहिम खान, ओ.पी.सक्सेना, एच.पी.शर्मा, डी.पी.सक्सेना, डी.डी.विश्वकर्मा, आर.डी.मिश्रा, गैरतगंज, बेगमगंज, उदयपुरा एवं बरेली के पेंशनरों ने सौ से अधिक की उपस्थिति के साथ धरने को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button