प्रेमिका की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी फांसी के फंदे पर झूलता मिला

रिपोर्टर : भारत निहाल
ओबैदुल्लागंज । गुरुवार को महावीर कॉलोनी दशहरा मैदान के पीछे 10 दिन पुराना व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुल्तानपुर थाने के मगरई ग्राम के सोनू उर्फ सुनील पिता प्रभु आदिवासी 20 वर्ष के रूप में हुई ।
जानकारी अनुसार गैरतगंज तहसील के देवनगर थाना के पाठाखेड़ा गांव में 29 मई को शौच करने गई युवती को खेत में ले जाकर चाकुओं से गोदा, मौत के घाट उतार कर आरोपी तभी से फरार था
ज्ञातव्य है कि गैरतगंज तहसील के देवनगर थाना के पाठाखेड़ा गांव में 29 मई की सुबह सुनील उर्फ सोनू आदिवासी ने युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवती की अप्रैल महीने में शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी पाठाखेड़ा गांव में सुबह 7 बजे सुषमा आदिवासी पुत्री स्व. सरवन आदिवासी अपनी चचेरी बहन और ननद के साथ शौच करने के लिए खेत की तरफ गई थी। वापस घर आते समय एक युवक ने सुषमा के गले पर चाकू रखकर और हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। सुषमा को बाल पकड़कर करीब 600 मीटर अंदर जंगल की तरफ खेत में ले गया, जहां चाकू से उसके गले व हाथों में कई वार किए हैं। युवती के साथ शौच के लिए गई बहन और ननद ने बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उन्हें चाकू से डराकर भगा दिया। जब युवती का भाई और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक सुषमा को चाकू से घायल कर भाग गया। परिजन युवती को लेकर देवनगर अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे रायसेन रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
इस संबंध में औबेदुल्लागंज थाना प्रभारी संदीप चौरसिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि महावीर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 दशहरा मैदान के पीछे पेड़ पर किसी व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस टीम ने जाकर शव को नीचे उतारा, शव 8 से10 दिन पुराना लग रहा था इसकी पहचान सुल्तानपुर थाना के मगराई गांव के सुनील उर्फ सोनू पिता प्रभु आदिवासी 20 वर्ष के रूप में हुई ।
घनश्याम शर्मा थाना प्रभारी देवनगर ने बताया कि ओबैदुल्लागज थाना अंतर्गत शव मिलने की जानकारी मिली है जो देवनगर थाने में आरोपी के खिलाफ 302 का मुकदमा कायम है फरार घोषित है। इस संबंध में शव पहचान के लिए उसके पिता को भेजा गया है यदि आरोपी सुनील उर्फ सोनू पिता प्रभु आदिवासी 20 वर्ष है तो वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दी जाएगी, इसके बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी।



