नगर विकास को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से भेंट
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत (राजाभैया) चौधरी ने पूर्व केबिनेट मंत्री और सिलवानी विधायक रामपालसिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता तरवरसिंह राजपूत, हरनामसिंह राजपूत, शिवाजी पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, नेपालसिंह राजपूत, प्रतिपाल साहू, पप्पू मेहरा, पूरन सिंह धाकड़, भरत शर्मा, ठाकुरसिंह पटेल, शैलेन्द्र पटेल, नंदू चांडक, वीरेंद्र धाकड़, रणधीर चौधरी, पार्षदों सहित मंत्रालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर नगर विकास के लिए मांग पत्र सौंपा । जिसमें प्रमुख रुप से नगर के बीचो बीच से निकली सड़क जोकि बहुत जर्जर हालत में हो गई है सड़क खराब होने से जगह-जगह बहुत बड़े गड्ढे हो गए हैं एवं धूल के गुबार हवा में उड़ते हैं जिससे जनमानस एवं व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया एवं मांग पत्र में दी हुई मांगों को शीघ्र ही पूर्ण करने का सार्थक आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामकिशन पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता तरवर सिंह, शंकर सिंह माता वाले, मकरंद सिंह पटेल, धर्मेंद्र राजपूत, कुलदीप विश्नोई, तेजसिंह नागर मंडल अध्यक्ष, अभिषेक राजपूत , रेवासिंह गोदर, शेरसिंह चौधरी, विनोद साहू, श्रवण धाकड़, सांसद प्रतिनिधि राधेलाल भावसार, गोविंद पटेल, राजेंद्र पटेल, मनोज चौधरी, बसंत ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, महेश पटेल, बलवीर पटेल, पवन रघुवंशी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, विक्की राजपूत, दिलीप गौर, अनवार, नीलू पटेल, घनश्याम रघुवंशी, अनिल धाकड़, नंदन सुढ़ेले, चंद्रभान खूते, घनश्याम धाकड़, राजेश धाकड़, दिनेश पटेल, दीपेश पटेल आदि उपस्थित रहे।



