बहोरीबंद से 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रियंका गांधी की सभा में
बहोरीबंद से 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रियंका गांधी की सभा मेंदलाव की हवा देख बहोरीबंद विजयरावगढ़ बडवारा भाजपा नेताओं का रुख कांग्रेस की तरफ : करण सिंह
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । 12 जून को मां नर्मदा के तट जबलपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर शहीद स्मारक गोल बाजार जबलपुर में आयोजित विशाल आम सभा में पहुंचने के लिए कटनी जिले में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है ततसंबंध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान जिले के बहोरीबंद मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के बहोरीबंद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।
बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति में बहोरीबंद मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा बहोरीबंद में बदलाव की हवा चल रही है बहुत से भाजपा नेता संगठन के संपर्क में है बदलाव की हवा देख बहोरीबंद विजयरावगढ़ बडवारा भाजपा नेताओं का रुख कांग्रेस की तरफ है यह क्षेत्र जबलपुर से नजदीक का क्षेत्र होने के कारण स्लीमनाबाद कुआं बहोरीबंद से करीब 5000 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे ।
कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व विधायक निशित पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, सद्भावना प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जॉर्ज डेविड डॉक्टर केएल जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विद्या पटेल, स्लीमनाबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय गर्ग, रामसिंह पटेल, मांगीलाल चौधरी, अंकित जैन, केशव नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सराफ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सादिक भाई, राममिलन नायक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, संजय पटेल, अजय अहिंसा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवसिंह पटेल, केएल राय विशेष रूप से उपस्थित रहे ।



