मध्य प्रदेश

बाड़ी में फोरलेन बना काल, डम्फर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । रायसेन जिले के बाड़ी में बुधनी-बाड़ी फोरलेन निर्माण मार्ग पर एक बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचल दिया, मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बाबई गांव का निवासी है।
सिंगल लेन पर गिट्टी-राखड़ भरे डम्फरों से सुबह से ही जाम लगा था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया और एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है – बिना सुरक्षा मानकों के दौड़ रहे डम्फर रोज हादसों का कारण बन रहे हैं, मामूली धाराओं में केस होता है और फिर वही रफ्तार।

Related Articles

Back to top button