मध्य प्रदेश

बारिश के चलते नदी नाले उफान पर, जान की बाजी लगाकर लोग कर रहे आना जाना

पुल पुलियाओं पर बह रहा पानी, लोगों को बिल्कुल नहीं अपनी जान की परवाह
सिलवानी। रायसेन जिले में पिछले 48 घण्टे से लगातार बारिश का दौर जारी। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सिलवानी तहसील क्षेत्र की कई नदियों नाले पुलों पर पानी उफान पर चल रहे हैं।
सिलवानी के भोड़िया ग्राम के पास नदी के पुल पर 2 फीट पानी हो जाने के बाद भी जान की परवाह ना करते हुए लोगों का लगातार हो रहा आवागमन। सिलवानी से भोडिया बटेरा खेरी सड़क मार्ग पर स्थित नदी के पुल पर अचानक तेज बारिश के कारण उग्र रूप धारण कर लिया और नदी में पुल पर 2 फीट पानी का तेज प्रवाह बहने लगा। जिसके बीच जान जोखिम में डालकर लोगों का आवागमन देखा गया जो किसी गंभीर अनहोनी को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने बताया बारिश काल के समय में पुल पर पानी हो जाने से सिलवानी तहसील मुख्यालय पहुंचने में नदी पर बना छोटा पुल लोगों की मुसीबतें बढ़ा देता है। 1 दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में व्यवधान उत्पन्न होता है। साथ ही संबंधित विभाग के द्वारा ऊंचा पुल बनाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई दी जा रही है। वही सिलवानी स्थित बेगम नदी पुलिया खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। नगर के वार्ड 1 जमुनियापुरा के बाशिंदे भी रिपटे के ऊपर पानी होने के बाद निकलने मजबूर है।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के चलते खेती को फायदे के साथ भूजलस्तर बढ़ रहा है जिससे एक ओर लोगो खुशी है तो वही दूसरी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही

Related Articles

Back to top button