ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी में राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं राखी सेलिब्रेशन
सिलवानी। ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल, सिलवानी में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं राखी सेलिब्रेशन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नन्हे विद्यार्थियों ने क्ले से सुंदर राखियां तैयार कीं, वहीं बड़े विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में इको-फ्रेंडली राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं रंग-बिरंगी राखियां तैयार कर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया।
प्रतियोगिता को प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल एवं हाई स्कूल वर्गों में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र रघुवंशी ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों में कलात्मक विकास, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही, इको-फ्रेंडली राखियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।



