मध्य प्रदेश

भोपाल कलेक्टर का तबादला, अविनाश लवानिया बनाए गए एमडी मध्य प्रदेश जल निगम

कौशलेंद्र बिक्रम सिंह होंगे भोपाल कलेक्टर
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल
। सोमवार को मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 आईएएस अधिकारियों के स्थान्तरण किये है। जिनमे भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक जल निगम बनाया गया है। जबकि कौशलेंद्र बिक्रम सिंह अपर सचिव मुख्यमंत्री, एवं अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वही रीवा, शाजापुर, मंडला झाबुआ, दमोह कलेक्टर भी बदले गए है।
मनोज पुष्प को बनाया उपसचिव
प्रतिभा पाल को दी कलेक्टर रीवा की जिम्मेदारी
राज्य सरकार ने भोपाल, रीवा, दमोह, नीमच, शाजापुर, झाबुआ, मंडला के कलेक्टर बदल दिये हैं। कई जिलों में सीईओ जिला पंचायत और नगर निगम आयुक्तों को भी बदला गया है।

Related Articles

Back to top button