मध्य प्रदेश
मनीष सिंह नए आयुक्त जनसंपर्क, राघवेंद्र सिंह अब प्रमुख सचिव खनिज

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत 2009 बैच के अधिकारी मनीष सिंह राज्य के नए जनसंपर्क आयुक्त होंगे। जनसंपर्क आयुक्त और प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह अब प्रमुख सचिव खनिज बनाए गए हैं।
दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर नवनीत कोठारी को मनीष सिंह के स्थान पर एमडी एमपीआईडीसी बनाया गया है। विवेक पोरवाल सचिव जनसंपर्क होंगे।



