मां नर्मदा की पूजन कर विशाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ
देश मे बारिश मचा रही है कोहराम, कावड़ियों ने कावड़ यात्रा निकालकर भोले नाथ का करेंगे अभिषेक । दो किलोमीटर लंबाई में चल रहे कावड़िया
हरिहरेश्वर महादेव सोमवार को किया जाएगा जलाभिषेक
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील पुण्य सलिला मां नर्मदा तट बोरास घाट से रविवार की सुबह नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर युवा समाजसेवी जयदीप पटेल के नेतृत्तव में विशाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
कांबडियो ने बताया कि भारत में जिस तरह से बारिश ने कोहराम मचा कर रख दिया है वही दिल्ली मथुरा हरियाणा हिमाचल विदेशों में शिव तांडव मचा के रखा है वही इस साल तांडव से उन क्षेत्रों में बारिश से निजात मिले और उनका जीवन सुख समृद्धि वने इसी उद्देश्य को लेकर कावड़िया भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे वह भोलेनाथ से प्रार्थना करेगे । ताकि प्राकृतिक आपदा से लोगों को राहत मिले भगवान भोलेनाथ का क्रोध शांत हो
विशाल कांवड़ यात्रा शाम तक सिलवानी तहसील के ग्राम चंदपुरा पहुंचेगी। और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिहरेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।
बर्फ से निर्मित बाबा अमरनाथ जी के रूप के शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा, इस दौरान पार्थिव मिट्टी के शिवलिंग भी तैयार कर पूजन की जाएगी। इस अवसर पर भजन गायक मनमोहन शर्मा एवं आर्केस्टा टीम द्वारा शिवभक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात भोजन प्रसादी एवं भण्डारा किया जाएगा। आयोजक जयदीप पटेल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



