मध्य प्रदेश

वक्फ बोर्ड के जिला सह सचिव बने हाफिज इलियास

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा रायसेन जिले की कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह की अनुशंसा पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नगर मंडल उपाध्यक्ष हाफिज मो. इलियास को जिला सह सचिव मनोनीत किए गया है।
उक्त मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत सहित वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए हाफिज मो. इलियास को बधाई दी गई है। बधाई देने वाले प्रमुख जनों में नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, पूर्व अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहादत अली, शारिक शाह, खान, प्रवीण जैन, हेमंत विश्वकर्मा, बृजेश लोधी, राकेश भार्गव, भगवान सिंह लोधी, जफर मंसूरी, विमल कुमार जैन, शोभाराम नगरिया, लोक राजसिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी हरि साहू, मिर्जा आसिफ बैग, राजेंद्र सोलंकी, बृजेंद्र बड़ेदा, गुलाब रजक आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button