सीएम राइज स्कूल में सीसीएलई चल रहा प्रशिक्षण
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में इन दिनों शिक्षकों का चार दिवसीय सीसीएलई प्रशिक्षण चल रहा है. स्कूल स्तर पर शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार 4 का दिवस सीसीएलई प्रशिक्षण सीएम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में प्रारम्भ हुआ।
प्रथम दिवस मास्टर ट्रेनर मनीष तिवारी, राजेन्द्र चौहान द्वारा समय सारिणी अनुसार 21 वी सदी के कौशल से प्रारम्भ कर , प्रार्थना सभा, निबंध लेखन, लोकगीत आदि अवधारणाओं से सबंधित गतिबिधि संचालित की गई। प्रथम दिवस सभी शिक्षक साथी उपस्थित सीएम राइज विद्यालय के ओमजी कौरव, भागीरथ प्रसाद, निरंजन सिंह झारिया, रत्ना सिंह राजपूत, अर्चना तिवारी, मनोहर सिंह पटेल, हरिगोविंद पटेल, सरदार सिंह राजपूत, चंद्रशेखर बसेड़िया, लालसिंह लोधी, भानुप्रताप राजपूत, अखिलेश मेहरा, आकाश उपाध्याय,सोनू बुधोलिया, भवन्त मेश्राम, पुष्पा सिलावट, सोनल दीक्षित, आदित्य द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, आरती पटेल, शर्मिला तिवारी, भाईजी चौधरी, रूपसिंह कुशवाहा ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण में गतिविधियों का आयोजन किया।



