पर्यावरणमध्य प्रदेश

हल्केवीर पटेल की पुस्तक “एक अकेला थैला” का विमोचन

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । कलेक्ट्रेट नरसिंहपुर में माडल शाला तूमड़ा के शिक्षक हलकेवीर पटेल की पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित पुस्तक” एक अकेला थैला” विमोचन कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक हलकेवीर पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी, डाइट प्रशिक्षण प्रभारी संजय शर्मा एवम एपीसी जिला शिक्षा केंद्र से समीर त्यागी भी उपस्थित थे। माडल शाला तूमडा के राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटेल द्वारा सृजित पत्रिका “एक अकेला थैला” का विमोचन करते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने कहा कि शिक्षक की पर्यावरण संरक्षण पर आधारित यह पुस्तक समाज को जागरूक करने की दिशा में कारगर साबित होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए पुस्तक लिखे जाने पर कलेक्टर एवम उपस्थित अधिकारियों ने प्रसन्नता पूर्वक लेखक को शुभकामनाएं प्रदान की।
शिक्षक हलकेवीर पटेल नवाचारों के लिए जाने जाते हैं। शैक्षणिक उपलब्धियों के अलावा वे पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग भी हैं। पॉलिथीन के प्रचलन की रोकथाम के लिए जनता को जागृत करने के उद्देश्य से उनके द्वारा जो पुस्तक लिखी गई है वह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक संजीवनी की भांति सिद्ध होगी।
शिक्षक हलकेवीर पटेल ने इस पुस्तक में वृक्षारोपण, नदियों के संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों को प्लास्टिक पन्नी के उपयोग को रोकने के लिए सचेत किया है।
इस मौके पर प्रथम विद्यालय दिवस समारोह आयोजित करने वाली जिले की नवाचारी शिक्षक ममता नामदेव के साथ कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारियों की भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button