मध्य प्रदेश

लालघाटी में गोंड समाज भवन निर्माण हेतु सांसद निधि से ₹5 लाख स्वीकृत

सिलवानी। गोंड समाज महासभा के सतत प्रयासों से लोकसभा संसदीय क्षेत्र विदिशा अंतर्गत सिलवानी की लालघाटी में गोंड समाज भवन निर्माण हेतु केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा सांसद निधि से ₹5.00 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति पत्र गोंड समाज महासभा के पदाधिकारियों को प्रदान किया गया।
गोंड समाज महासभा ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रस्तावित गोंड समाज भवन समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों तथा सामाजिक एकता को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। साथ ही यह भवन भविष्य में समाज की बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नई पीढ़ी को अपनी पुरखा संस्कृति से जोड़ने का स्थायी माध्यम बनेगा।
महासभा ने बताया कि इस प्रयास को सफल बनाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह एवं मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए समाज ने उनका आभार व्यक्त किया।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में ₹5.00 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जो भवन निर्माण की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजजनों के सहयोग, पुरखों के आशीर्वाद एवं सामूहिक प्रयासों से लालघाटी स्थित फड़ापेन ठाना एवं जिमिदारिन ठाना भविष्य में अपने पारंपरिक स्वरूप के अनुरूप विकसित होकर गोंड समाज की सांस्कृतिक पहचान के प्रमुख केंद्र बनेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव (युवा प्रकोष्ठ) संतोष उइके, जिला अध्यक्ष सुनील उइके, जिला उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) ललित धुर्वे, संभागीय अध्यक्ष सागर प्रह्लाद सिंह उइके, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश उइके, ब्लॉक सचिव बांकेबिहारी उइके, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सीताराम उइके, ब्लॉक सदस्य पप्पू तुमराम, गणेश धुर्वे, मोतीलाल उइके, ब्रजेश उइके, दुर्गेश दिवार, शैलेन्द्र उइके, जनपद सदस्य विनोद शाह, सरपंच रामकुमार मेहरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button