मध्य प्रदेश

तेंदूपत्ता तोड़ने गई लड़की पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालात में रेफर

ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज इलाके के डुंगरिया गांव के पास जंगल में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। परिजनों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गई 13 वर्षीय अंशिका पिता अशोक आदिवासी निवासी खमरिया कलां पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने लड़की के बाएं हाथ को जबड़े में दबाकर घसीटकर ले जाने का प्रयास किया।
लड़की की चीख सुनकर जंगल में आसपास मौजूद परिजन व अन्य लोगों ने शोर मचाया और तेंदुए पर पलटकर हमला किया, जिसके बाद वह लड़की को छोड़कर जंगल में भाग गया। परिजन उसे लेकर सुल्तानगंज अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को सिविल अस्पताल बेगमगंज भेजा गया।
अंशिका के बाएं हाथ और सिर में तेंदुए के दांतों के गढ़ने से बड़े-बड़े घाव हो गए हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन वह काफी डरी हुई है। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण दहशत में हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की हैं,क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ था या कोई और जानवर था वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन वह काफी डरी हुई है। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण दहशत में हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की हैं, क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button