क्राइम

अज्ञात युवक का नर कंकाल रूप में मिला शव, पुलिस ने मर्ग कायम


सिलवानी । रविवार को सिलवानी पुलिस थाना अंतर्गत कंचनपुरी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत नर कंकाल के रूप में पेड़ के लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग के चिचोली कंचनपुरी जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मुख्य मार्ग से लगभग 800 मीटर दूरी पर जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव लगभग एक माह पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक के सिर को जंगली जानवरों ने अपना शिकार बना लिया। वही शरीर की हड्डियां भी गल गई जो कि नर कंकाल रूप में लटका हुआ था। पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
वही नर कंकाल का जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया और रविवार की शाम पुलिस ने नगर के वार्ड 3 इंदिरा आवास वाले मुक्तिधाम में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शव को गढ़ा दिया गया है। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान का प्रयास करने में लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button