कृषिमध्य प्रदेश

अन्नदाताओं की धान उपज हो रही चोरी किसान परेशान, मंडी प्रबंधन बेखबर

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाए किसान खुले धान उपज सहित अन्य अनाज की बड़े धर्मकांटों पर हो रही तौल,
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर की भोपाल रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी में रोजाना इन दिनों धान उपज की बंपर आवक हो रही है। स्थानीय दशहरे मैदान में धान की उपज लेकर आए किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली से रात में मौका पाते ही चोर उचक्के धान की बोरियां उठा ले जाते हैं। किसान धान उपज चोरी चले जाने के बाद मंडी प्रबंधन रायसेन के अधिकारियों को शिकवा शिकायत करते हैं।bलेकिन कार्रवाई के अभाव में अन्नदाता मन मसोस कर रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के परिवार के एक दो सदस्यों को धान उपज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की रखवाली करने रात्रि जागरण करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
औने पौने दामों में किसान धान बेचने के लिए मजबूर…..
किसान परसराम दांगी, ऊधम सिंह ठाकुर सुनील ठाकुर, मसर्रत आलम, नईम खान, मेवा बाई धाकड़, सुनीता मरकाम आदि ने बताया कि नीलामी के दौरान मंडी सचिव आरपी शर्मा गल्ला व्यापारियों डाक कराने वाले कर्मचारियों की नियमित मानिटरिंग नहीं करते। ऐसी स्थिति में किसानों की उपज के वाजिब दाम नहीं मिल पाते।मजबूरी में किसानों को अनाज कारोबारियों को कम दामों में बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। वहीं मंडी प्रबंधन द्वारा अनाज व्यापारियों से अवैध चौथ वसूली की शिकायतें मिल रही हैं।
किसानों को दिए टोकन….
गल्ला मंडी मेें प्रवेश नहीं करने और देरी से किसानों के लगभग आधा सैकड़ा वाहन बाहर ही खड़े रह गए। इससे मंडी प्रशासन को किसानों को टोकन बांटना पड़ा। इन किसानों के अनाज की नीलामी और तौल गुरुवार को होगा। मंडी में बुधवार को अनाज की आवक 20626 बोरे रही। इसमें अकेले धान उपज की आवक 15170 बोरे हैं।
धान की आवक बढ़ने से व्यवस्था बदली….
कृषि मंडी में धान उपज की आवक बढ़ते ही अव्यवस्था होने लगी है। मंडी प्रबंधन के अधिकारियों और व्यापारियों ने मंडी में व्यवस्था बनाने फिर एक बार सोमवार से नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब किसानों से खुली ट्रैक्टर-ट्राली में ही धान लाने की अपील की जा रही है। ऐसा करने पर किसानों की धान सोयाबीन का तौल बड़े कांटे में मंडी में ही किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक किसानों का तौल होने से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
कृषि उपज मंडी रायसेन में धान की आवक बढ़ने से वाहनों को रात 8 बजे और सुबह छह बजे से ही मंडी के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मंडी में अनाज बेचने के लिए किसान रात में आ रहे हैं। इस वजह से उन्हें मंडी के गेट पर ही रुकना पड़ रहा है। वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। किसानों को गेट खुलने के इंतजार में बाहर ही घंटों रहना पड़ता है। बुधवार को मंडी में यही हालत बने। इससे बार-बार जाम लगा। दोपहर एक बजे तक सभी वाहन मंडी के अंदर नहीं हो सके थे। मंडी में अनाज की अधिकता से किसानों को पेरशान होना पड़ रहा है। दूसरे दिन तक तौल हो रहा है। किसानों की समस्या को देखते हुए मंडी प्रशासन नई व्यवस्था करने का दावा कर रहा है। मंडी सचिवआरपी शर्मा ने बताया खुली ट्रॉली में धान उपज लाने वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। मंडी में ही बड़े धर्मकांटों पर तौल कर किसानों को जल्द फ्री कर दिया जाएगा। व्यापारियों की सहमति से मंडी में यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button