क्राइम
अर्दली पेटीएम लगाकर लेता था बख्शीश, निलंबित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
प्रयागराज । हाईकोर्ट कैंपस में वर्दी पर पेटीएम का वैलेट लगाकर वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार (अर्दली) राजेन्द्र कुमार को महानिबंधक ने निलंबित कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश ने वायरल फोटो को गंभीरता से लिया और कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिस पर हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। राजेन्द्र कुमार जस्टिस अजीत सिंह का अर्दली है। निलंबन अवधि के दौरान राजेंद्र कुमार नजारत सेक्शन से संबद्ध रहेगा। कोर्ट की अनुमति के बिना अपना स्टेशन भी नहीं छोड़ सकेगा। इस दौरान उसे निलंबन भत्तों का भगवान होना रहेगा। आरोप है कि वह लोगो से रिश्वत की राशि पेटीएम का वैलेट लगाकर लेता था।



