अवैध शराब के 350 पाव सफेद के साथ आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले में अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है, पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी हटा नीतेश पटेल के मार्गदर्शन में पटेरा थाना प्रभारी रवींद्र बागरी के नेतृत्व में एक आरोपी से अवैध शराब पकड़ी. बताया गया कि अवैध रूप से शराब ले जा रहे आरोपों को पकड़ा, यह घटना स्थल पटेरा के ककरान से कचूरिया तलैया के पास का है। आरोपी तुलसीदास उर्फ पप्पू गन्धर्व निवासी कचूरिया पटेरा थाने के अंतर्गत अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को 350 पाव सफेद शराब के साथ पकड़ा।
थाना प्रभारी रवींद्र बागरी ने 34/2 की कार्यवाही की। इस कार्रवाई में पटेरा थाना प्रभारी आर.एस. बागरी, प्रधान आरक्षक घासीराम और प्रधान आरक्षक फिरदोज खान, आरक्षक नीतेश सिलावट, राघवेंद्र, रीता पटेल मौजूद रही।



