मध्य प्रदेश
आईटीआई बने 12 साल हो चुके हैं अभी तक पुताई तक नहीं हुई
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । एनएच 12 पर आईटीआई बने 12 साल हो चुके हैं अभी तक पुताई के नाम पर शिक्षक लोग बंदरबाट किए जा रहे हैं जब इस विषय में शिक्षक से बात की तो शिक्षक बता रहे हैं कि इसके हमने बिल लगाए हैं इसका फंड नहीं आ रहा । आईटीआई भवन को 2011 में प्रारंभ हुई थी 2011 से लेकर अब तक कोई मरम्मत नहीं हुई और आईटीआई भवन की अभी तक कोई पुताई भी नहीं हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आईटीआई भवन में बने बाथरूम में लगे टाइल्स टूटे पड़े हैं आईटीआई शिक्षक लोग पुताई के नाम पर अपनी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। शिक्षक लोग कहते हैं बहुत बार हम बिल लगा चुके हैं पुताई का फंड नहीं आ रहा तो हम क्या कर सकते हैं।



