मुआर में आज से 5 दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन

शुक्रवार को ब्रह्मचारी महाराज बापोली धाम होंगे शामिल
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । तहसील के मुआर गांव में 1 फरवरी गुरुवार से श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर संतों के मुखारविंद से कथा का श्रवण करेंगे। टेकरी धाम परिसर में पांच दिवसीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन 5 फरवरी को किया जाएगा। कथा व्यास के रुप में आचार्य सुरेंद्र शास्त्री श्रीराम चरित मानस विद्यापीठ, विष्णु दत्त शास्त्री भोपाल, महंत कमल नयन दास महाराज मौजूद रह कर श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। जबकि कथा के द्वितीय दिवस 2 फरवरी को ब्रह्मचारी महाराज बापोली धाम शामिल होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। बल्कि भगवान श्रीराम की वाणी का रसा स्वादन भी कराएंगे। मंच संचालन का दायित्व पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री मानस पुराण प्रवक्ता चौरास के द्वारा निभाएगा जाएगा। यहां पर कथा व्यास के व्याख्यान का समय दोपहर 1 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक निर्धारित किया है। श्रीराम चरित मानस सम्मेलन समिति ने श्रद्धालुओं से तय समय पर कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।


