मध्य प्रदेशराजनीति

आचार संहिता के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन के संबंध में युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया एसडीएम के नाम ज्ञापन

विधायक निधि से बने भवन में हो रहे भारतीय जनता पार्टी की बैठके
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । तेदूखेडा ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौकसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सोपा है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है उन्होंने एसडीएम को दिए गये ज्ञापन में बताया है कि 11 वार्ड भाजपा लेखन दीवारों पर लिखे हुए। है एवं नगर परिषद में विभिन्न जगहो पर दीवारो पर एवं शासकीय भवनो मे लेखन कार्य लिखा है। साथ ही नगर परिषद के अन्य वार्डो में भी दीवारों पर भाजपा शासन की योजनाओं का बखान किया गया है इतना ही नहीं विधायक निधि से हाल ही में बना सामुदायिक भवन जिसमें लगातार भाजपा की बैठकै हो रही हैं आचार संहिता का खुला-उल-लंघन है इसी तरह वार्ड न 11 शिक्षक कालोनी में दीवारो पर भाजपा प्रत्यासी के लेखन दीवारों पर लिखे हुए हैं नगर परिषद की विभिन्न जगहों पर भी लेखन कार्य साफ दिखाई दे रहा है सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लाड़ली बहना के स्लोगन लगे इसी प्रकार मुख्यमंत्री की जन सेवा योजना के बैनरपोस्टर लगे हुए है। ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल चौकसे युवा कांग्रेस अध्यक्ष, शानू जैन, सौरभ साहू, गौरव दुबे, नीलेश यादव ,भरत साहू,बहादुर राय, शामिल थे ज्ञापन के साथ एसडीएम को फोटो भी संलग्न की गई।

Related Articles

Back to top button