मध्य प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न कराई गई| जिसका निर्देशन डॉ.आरती धुर्वे (प्रभारी प्राचार्य), कार्यक्रम प्रभारी डॉ अरुणा दास, मीडिया प्रभारी रहवर रजा मंसूरी, संयोजक डॉ .आशीष पांडे व ईश्वरदीन चौधरी एवं समस्त शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में किया गया |
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा, बहुत ही अद्भुत व अतुल्यनीय था l महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक/ नायिकाओं महापुरुषों, महारानियों, की छात्र – छात्राओं ने वेशभूषा फैन्सी ड्रेस धारण कर समस्त शिक्षकों एवं सहपाठियों को आश्चर्य चकित कर दिया | इस प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई (मणिकर्णिका), रानी दुर्गावती, रानी अहिल्याबाई, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, जैसे महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर एवं इनके नारों व कथनों से समस्त लोगों का मनमुग्ध कर दिया इसके साथ- साथ ‘भारत माता की जय ‘और ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ जैसे नारों से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा l
इसमें छात्राओं का झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का प्रस्तुतीकरण काफी सराहनीय रही | झांसी मेरी है और मैं इसे किसी भी कीमत में नहीं दूंगी जैसे क्रांतिकारी और अपनी मातृभूमि से अटूट प्रेम वाले वाक्यों को छात्राओं ने मंच में बड़े ही आत्मविश्वासी व अनूठे ढंग से महाविद्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया |
छात्र छात्राओं के इस उत्साह व लगन को देखते हुए महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ आशीष पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के अगले चरण में होने वाले व्यय की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया l जिसकी प्रशंसा महाविद्यालय परिवार ने की | इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही |

Related Articles

Back to top button