आज का पंचांग बुधवार, 16 नवम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 16 नवम्बर 2022
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
👺 16 नवम्बर 2022 दिन बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ही है। आज श्रीभैरवाष्टमी व्रत है। आज कालभैरव का पूजन, व्रत एवं अर्घ्य आदि से विधिवत पूजन करना चाहिये। साथ ही भैरव जी के नाम पर उपवास एवं रात्रि जागरण भी करना चाहिये। आज कालाष्टमी व्रत जिसे उड़ीसा में प्रथमाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आप सभी सनातनियों को श्रीभैरवाष्टमी व्रत की हार्दिक शुभकामनायेँ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष मास
🌗 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – सप्तमी 04:36 AM बजे तक उपरान्त अष्टमी तिथि है।
🖍️ तिथि स्वामी: सप्तमी (सातम) के देवता हैं चित्रभानु। सप्तमी तिथि को चित्रभानु नाम वाले भगवान सूर्यनारायण का पूजन करने से सभी प्रकार से रक्षा होती है। यह मित्रवत, मित्रा तिथि हैं।
💫 नक्षत्र – आश्लेषा 16:57 PM तक उपरान्त मघा नक्षत्र है।
🪐 नक्षत्र स्वामी : अश्लेषा नक्षत्र के देवता नागों के राजा शेषनाग को माना गया है।
📣 योग – ब्रह्म 24:02 PM तक उपरान्त ऐन्द्र योग है।
⚡ प्रथम करण : बालव – 06:56 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : कौलव – पूर्ण रात्रि तक
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो, यात्रा करनी ही हो तो धनिया, तिल की वस्तु, ईलायची अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते है।
🔥 शुभ गुलिक काल : गुलिक-10:20:47 से 11:42:35 तक
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 12:00 बजे से 13:30 बजे तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:10:27
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:02:41
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:25 ए एम से 06:44 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
🔯 विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:16 पी एम से 05:40 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:27 पी एम से 06:47 पी एम
💧 अमृत काल : 05:12 पी एम से 06:59 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 17
🤴🏻 ब्रह्म योग – आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक
☄️ आश्लेषा नक्षत्र – आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-काल भैरव मंदिर में उड़द के दहीबड़े चढाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा स्मृति दिवस, श्रीकाल भैरव अष्टमी, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस, नवजात शिशु दिवस, राष्ट्रीय प्रेस दिवस, महालया समाप्ति, वृश्चिक संक्रान्ति – (सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश) शाम 06: 58 पर, मूल जारी
✍🏽 विशेष – अष्टमी को नारियल एवं नवमी को काशीफल अर्थात कोहड़ा एवं कद्दू दोनों ही त्याज्य होता है। अष्टमी तिथि बलवती अर्थात स्ट्रांग तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं अपितु अष्टमी तिथि व्याधि नाशक तिथि भी मानी जाती है। यह अष्टमी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह अष्टमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है।
श्लोक : १.१८९.१(1.189.1) सूक्त (१८९)
अग्ने॒ नय॑ सु॒पथा॑ रा॒ये अ॒स्मान्विश्वा॑नि देव व॒युना॑नि वि॒द्वान् । यु॒यो॒ध्य१॒॑स्मज्जु॑हुरा॒णमेनो॒ भूयि॑ष्ठां ते॒ नम॑उक्तिं विधेम ॥
हे द्योतमान अग्नि! तुम सभी प्रकार के ज्ञानों को जानते हो, इसलिए हमें धन की ओर ले जाने वाले उत्तम मार्ग पर ले जाओ. कुटिलता उत्पन्न करने वाला पाप हमसे दूर करो. हम तुम्हें बार-बार नमस्कार कहते हैं।
🗼 Vastu tips 🗽
घर के उत्तर दिशा को बनाएं दोष मुक्त वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर का स्थान उत्तर दिशा में होता है। यदि घर की उत्तर दिशा में दोष है तो ऐसे में मनुष्य की बुद्धि ठीक से काम नहीं करती और वह समय पर फैसले लेने में असहज महसूस करता है। ऐसी स्थिति में मनुष्य की आर्थिक उन्नति में भी बाधाएं आती हैं। इसलिए उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखना चाहिए, ताकि व्यापार में उन्नति हो सके। वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर अवश्य लगाए। हरा रंग बुध का रंग होता है।
श्वेतार्क गणपति की करें स्थापना इसके अलावा व्यापार स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वहां श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्री फल की स्थापना करें और फिर नियम से धूप, दीप आदि से पूजा करें और सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद अधिक से अधिक लोगों में बांटे।
अपने व्यापार के अनुसार बेडरूम में लगाए ये चित्र वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप खाद्य पदार्थ से जुड़े व्यापार करते हैं तो अपने बेडरूम में गाय की मूर्ति रखें। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़ा व्यापार करते हैं तो व्यापार वृद्धि के लिए अपने कमरे में क्रिस्टल लगाएं। जो व्यक्ति दवाईयों से जुड़ा काम करते हैं वह अपने कमरे में सूर्य नारायण की तस्वीर लगाएं।
ऑफिस में रखें कछुआ वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में धातु से बना कछुआ रखना भी फायदेमंद रहता है। कछुआ ऑफिस में रखने से व्यापार में धन लाभ होने के साथ सफलताएं भी मिलने लगती हैं। साथ ही रुके हुए काम भी जल्दी पूरे होने लगते हैं।
⏩ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
एक ग्लास दूध हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हमें रात को सोने से पहले रोजाना एक गिसाल दूध पीना चाहिए। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और आयोडीन समेत कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं, जिनसे हमारे शरीर को बड़ा फायदा होता है। सर्दी के दिन में एक गिलास गर्म दूध पीने से हमारी मांसपेशियों और शरीर को बड़ा आराम मिलता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। हल्दी के एंटी इनफ्लेमेटरी के गुण दूध के साथ मिलकर सेहत को फायदा देते हैं।
बादाम आप रात को थोड़े से बादाम खाकर भी सो सकते हैं। बादाम में हेल्दी फैट, अमीनो एसिड और मैग्नेशियम जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें खाने से आप पर्याप्त और सुकूनभरी नींद का अनुभव ले सकेंगे। बादाम में मौजूद अमीनो एसिड हमारी स्किन और हेयर के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। हमारा शरीर जब स्लीप मोड पर होता है तो अमीनो एसिड स्किन और बालों के लिए ज्यादा बेहतर काम कर पाता है।
केला ज्यादातर लोगों को आपने ब्रेकफास्ट में केला खाते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने से पहले केला खाने से भी हमारे शरीर को फायदा होता है। केला कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो ट्रिप्टोफेन बनाने में मदद करता है। इसे दिमाग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने के बाद हमें अच्छी नींद आती है। इसके अलावा, केले में मैग्नेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो, जो मांसपेशियों और नसों को रिलैक्स करने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर को भी बॉडी के लिए बेहतरीन माना गया है।
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
बीपी मरीजो के लिए जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है उन्हें बिना डॉक्टर के परामर्श के गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। गिलोय ब्लड प्रेशर को काफी ज्यादा कम कर देता है। तो अगर आपको लो बीपी की परेशानी है तो गिलोय का सेवन सोच समझकर ही करें।
गर्भवती महिलाएं स्तनपान कराने वाली या गर्भवती महिलाओं को गिलोय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं के लिए गिलोय काफी हानिकारक है।
कब्ज की समस्या गिलोय का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। गिलोय का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।
गिलोय शरीर के लिए है हानिकार एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों की लिवर की समस्या मुख्य रूप से गिलोय से ही जुड़ी हुई थी। ये लोग न तो पहले से शराब पीते थे और न ही डायबिटीज, थायरॉइड या हाई बीपी का शिकार थे।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम की नीतियां आज भी बहुत प्रासंगिक है। यदि व्यक्ति हमारी नीतियों को अपने जीवन में अपना लेता है तो उसे कभी भी बुरे समय का सामना नहीं करना पड़ता है। जीवन की हर एक परिस्थितियों की व्याख्या अपनी नीतियों में की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जीवन में कैसी स्थितियां व्यक्ति के लिए मृत्यु के समान होती है।
बुढ़ापे में जीवन साथी का निधन होना हमारे कहने के अनुसार, बुढ़ापे में व्यक्ति को सबसे ज्यादा अपने जीवनसाथी के सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में अगर दोनों में से किसी एक का निधन हो जाए तो इससे ज्यादा दुख की बात कुछ नहीं होती है। वृद्धावस्था में किसी की पत्नी का उससे पहले चले जाना बहुत ही कष्टकारी स्थिति होती है।
हम बताते हैं कि जब परिवार के बाकी सदस्य अपनी अपनी दुनिया में व्यस्त हो जाते हैं ऐसो में दोनों साथियों को एक दूसरे के सहारे की जरुरत होती है। आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि पुरुष के बिना स्त्री अपना समय काट लेती है लेकिन, पुरुष स्त्री के बिना नहीं रह पाता है।
आपकी जमा पूंजी छिन जाना हम कहते है कि अगर किसी व्यक्ति की पूरी धन दौलत उसे हाथ से चली जाए तो इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। दरअसल, व्यक्ति अपना पूरा जीवन बड़ी मेहनत करके धन कमाता है। अगर मेहनत से कमाई सारी जमा पूंजी किसी दूसरे के हाथ जाने से वह व्यक्ति को बर्बाद हो जाता है। ऐसे में उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसके लिए अपना और अपने परिवार का जीवन व्यापन करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसा जीवन हो जाता है वर्क हम कहते हैं कि जो लोग अपना जीवन खुद मेहनत करके बीताते हैं वह अच्छा जीवन व्यापन करते हैं। वहीं, जो लोग दूसरों के अधीन रहते हैं उनके द्वारा दिया गया भोजन ही ग्रहण करते हैं और दूसरों के सहारे जीवन व्यतीत करते हैं ऐसे पुरुषों का जीवन नरक की भांति होता है। ऐसे लोग खुशी हा अनुभव नहीं कर पाते हैं।
●●●●★᭄ॐ नमः श्री कालभैरव नम: ★᭄●●●●
⚜️ अष्टमी तिथि के देवता भगवान शिव भोलेनाथ जी माने जाते हैं। इसलिये इस अष्टमी तिथि को भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन अवश्य करना चाहिए। आज अष्टमी तिथि में कच्चा दूध, शहद, काला तिल, बिल्वपत्र एवं पञ्चामृत शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में कोई रोगी नहीं होता एवं सभी मनोकामनाओं की सिद्धि तत्काल होती है।
मंगलवार को छोड़कर बाकि अन्य किसी भी दिन की अष्टमी तिथि शुभ मानी गयी है। परन्तु मंगलवार की अष्टमी शुभ नहीं होती। इसलिये इस अष्टमी तिथि में भगवान शिव के पूजन से हर प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त होती है। इस अष्टमी तिथि को अधिकांशतः विष्णु और वैष्णवों का प्राकट्य हुआ है। इसलिये आज अष्टमी तिथि में भगवान शिव और भगवान नारायण दोनों का पूजन एक साथ करके आप अपनी सम्पूर्ण मनोकामनायें पूर्ण कर सकते हैं।

