आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अफसरों ने संभाला मैदानी मोर्चा
मझौली नगर परिषद क्षेत्र से हटाए गए नेताओं के झंडा -बैनर और पोस्टर
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही सोमवार को प्रशासन ने संपत्ति विरूपण की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद मझौली में सरकारी और निजी बिल्डिंग में नेताओं राजनीतिक पार्टियों के लगे झंडा बैनर पोस्टर हटाए। वहीं शासकीय कार्यालय में लगी अनावरण पट्टिका को पेपर से ढंका।
आचरण संहिता लगते ही निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सिहोरा धीरेंद्र सिंह के निर्देश पर तहसीलदार अदित्य जंघेला, नायब तहसीलदार उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी पटवारी मुख्य नगर परिषद अधिकारी राजेश भदौरिया, गोविंद पाण्डे, पंकज राजपूत खुद मैदान में उतर
गए अधिकारियों ने मझौली बस स्टैंड से लेकर नाका के गली मोहल्ला और चौराहों शासकीय और निजी बिल्डिंग में लगे नेताओं, राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाने का काम शुरू
अनावरण पट्टिका को पेपर से ढंका- शासकीय कार्यालय में लगी योजनाओं का नाम निशान मिटा दिया गया जो वोटर को प्रभावित करती हैं। संपत्ति विरूपण की कार्रवाई में स्लोगन और वॉल पेंटिंग की पुताई कल से दीवारों पर लिखा शासकीय योजनाओं के स्लोगन और वॉल पेंटिंग की पुताई का काम मंगलवार से नगर परिषद का अमला शुरू करेगा। निर्वाचन अधिकारी मझौली ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति विरूपण की कार्रवाई जल्द से जल्द अनावरण पट्टिका और शिलालेखों को हटाने का काम भी दोपहर के बाद तेजी शुरू हो गया। नगर परिषद, जनपद पंचायत के अलावा सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल के अतिरिक्त कक्षों के उद्घाटन की अनावरण पट्टिका को अमले ने पेपर चिपकाकर ढक दिया।



