मध्य प्रदेश

आदर्श पाराशर पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्टर: नीलेश पटेल

देवरी । रायसेन जिले के गोरखपुर निवासी साथी और वरिष्ठ पत्रकार आदर्श पराशर राजमार्ग तेंदूखेड़ा के पास सड़क दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
गोरखपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार आदर्श पराशर राजमार्ग के पास दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो गई। रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे ट्राली में टकराने से हादसे का शिकार हो गए।
बताया जाता है कि रविवार की वह रात्रि में वह सागर से शादी समारोह में शामिल हुए बाइक से वापिस घर लौट रहे थे।
घटना रात्रि लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना में घुटने में चोट लगने से खून का ज्यादा बहने से इलाज के दौरान लगभग रात्रि 4 बजे अंतिम सांस ली।
आदर्श पराशर वर्तमान में भारत 24 न्यूज के रिपोर्टर पूर्व में ईटीवी भारत और कई चैनलों में काम कर चुके हैं।
रविवार को उनकी अंतिम यात्रा गोरखपुर में सोमवार की दोपहर 12 बजे निकाली जावेगी।

Related Articles

Back to top button