आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल बोलीं- घोटाले उजागर न हों, इसलिए फाइलों में आग लगवा दी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल बोलीं इस बार मप्र में पार्टी 230 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कई वादे कर रहे हैं। मगर यह वादे सिर्फ विधानसभा चुनाव आने से पहले ही किए जाते हैं। शिवराज सरकार का सूरज अब अस्ताचल की तरफ है। चुनाव के 3 महीने पहले ही स्वास्थ्य विभाग के सबसे ज्यादा घोटाले थे। इसलिए फाइलों में आग लगवा दी गई। ताकि शिवराज सरकार के सारे घोटाले उजागर ना हो।
आप नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं से रानी अग्रवाल ने की मुलाकात….
आम आदमी पार्टी के भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में रायसेन जिले के आप के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश सुप्रीमो व सिंगरौली की महापौर रानीअग्रवाल से की मुलाकात।इस अवसर पर आप पार्टी के रायसेन जिलाध्यक्ष संतोष चौकसे नरवर, सांची ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, आनंद कुमार, मुकंदी लाल धाकड़, प्रमोद बेलदार, सचिन रॉनी वर्मा, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



