आर्यिका संघ का 80 किमी का पद विहार कर नगर में प्रवेश
सिलवानी । सिलवानी नगर में चातुर्मास कर रही आर्यिका वैराग्यमति माताजी बीते दिनों ससंघ पद विहार करते हुए खरगोन जिले में स्थित प्राचीन खोना वाले बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी की भव्य और अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पैदल ही रवाना हुई।
खरगोन पहुंचकर आर्यिका संघ द्वारा भगवान आदिनाथ स्वामी की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद शनिवार को पुनः नगर आगमन हुआ।
नगर आगमन होने पर बरेली रोड स्थित कृषि उपज मंडी के पास अखंड दिगंबर जैन समाज के द्वारा आर्यिका संघ की भव्य आगवानी की। गाजे- बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए आर्यिका संघ को बुधवारा बाजार स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया। रास्ते भर अनेक स्थानों पर समाजजनों द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। इस अवसर पर आकर्षक रंगोली सजाई और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
आचार्य विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका वैराग्यमति माताजी के संघ में आर्यिका प्रशममति माताजी, आर्थिका सहजमति माताजीव आर्थिका धवलमति माताजी शामिल है। आर्यिका संघ द्वारा रात्रि विश्राम कीरतपुर ग्राम में किया गया। शनिवार को सुबह 80 किलोमीटर पद बिहार कर नगर आगमन हुआ। बताया जा रहा है कि आर्यिका संघ के सानिध्य में आगामी दिनों में सिद्धचक्र महामंडल विधान सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।



