मध्य प्रदेश

उदयपुरा सीईओ को हटाया, अब वृंदावन मीना नए सीईओ, कलेक्टर ने किए आदेश

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । पिछले एक सप्ताह से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। जनपद पंचायत उदयपुरा के संयुक्त कर्मचारी मोर्चा और जन प्रतिनिधि 14 मार्च को ज्ञापन देकर धरना देकर हड़ताल पर बैठे हुए थे। और आज जल सत्याग्रह की तैयारी चल रही थी वही रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के द्वारा सीईओ उदयपुरा को उदयपुरा जनपद पंचायत से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
उदयपुरा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल भी सरपंच संघ और संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की हड़ताल स्थल पर और उपस्थित लोगो से चर्चा की थी।
कार्यालय कलेक्टर (पंचायत) जिला रायसेन के पत्र क्रमांक 1335/स्था / जि.प. / 20233, रायसेन, दिनांक 20 मार्च 2023 में प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अभिषेक गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुरा को आगामी आदेश तक प्रभाव से कार्यालय जिला पंचायत रायसेन में संलग्न किया जाता है। एवं वृन्दावन मीणा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन को अपने कार्य के साथ साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुरा का अतिरिक्त प्रभार आहरण वितरण अधिकार सहित सौंपा जाता है।

Related Articles

Back to top button