मध्य प्रदेश

उमरियापान में मतदाताओं का वोट करने का लगा रहा तांता, वृद्धो ने भी किया मतदान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | लोकतंत्र के महाकुंभ में समस्त मतदाता बुजुर्ग युवा मातृशक्ति ने अपने मताधिकार के सर्वाधिक प्रयोग करते हुए योग्य विकासशील सुशासन का फिर से नया निर्माण करने के उद्देश्य सें अपने मताधिकार का प्रयोग किया । नागरिक समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं के सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को और अधिक समृद्ध बनाने और संवैधानिक कर्त्तव्य निभाने का एक और अवसर पर मतदाताओं नें अपने मताधिकार का प्रयोग किया । सुबह से ही मतदाताओं में उमंग और उत्साह दिखा। ऐसा लग रहा था मानो जैसे मतदाता लंबे अरसे से इसी समय का इंतजार कर रहे थे सुबह होते ही मतदाता वोटिंग सेंटर में पहुंच कर अपना – अपना मतदान किया। उमरियापान में नौ बूथ थे कुल मतदाता 7200 थे जिसमें 5640 मतदाताओं ने वोट किया मतलब 78.33% मतदान हुआ। मतदाताओ को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अमला भी मौजूद था। वृद्धो के लिए विशेष सुविधा थी। वृद्ध भी मतदान देकर बहुत खुश हुएं। सचिव सतीश गौतम के द्वारा सभी बूथों में सुबह सात बजे से व्यवस्थाओं को लेकर सक्ति बरती जा रही थी और पल – पल का जायजा लिया जा रहा था । प्रशासनिक अमला भी अमन चैन मतदान में बना रहे इसको लेकर मतदाताओं की एक – एक गतिविधियों में नज़र जमाएं हुए था। लाड़ली बहनो की जनसंख्या भी मतदान केंद्र में जमकर मौजूद थीं। लाड़ली बहनो के द्वारा केवल एक ही बात सुनने में आई कि जो हमारा ध्यान दे रहा हैं हमको भी उसका ध्यान हैं भविष्य कौन देखा हैं हम वर्तमान में निर्भर हैं। कलेक्टर और एसपी ने भी लाईन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहें और जैसे ही बारी आई उसी हिसाब से मतदान किया। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे को सफल बनाते हुए कलेक्टर और एसपी ने भी वोटिंग किया। सारे काम को छोड़कर वोट देना सबसे पहला मतदाताओं का अधिकार है।

Related Articles

Back to top button