एक साल गुजर जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सांची उदयगिरी मार्ग पर रेलवे का अंडर ब्रिज
निर्माण कार्य पूर्ण रेलवे फाटक पर क्रॉसिंग पर गेट खुल जाने तक लंबा इंतजार होगा खत्म
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । सांची उदयगिरि मार्ग पर 1 साल पहले बनकर तैयार हुआ रेलवे का आरओबी उद्घघाटन की बांट जोह रहा है।जबकि रेलवे और ब्रिज कारपोरेशन द्वारा इस ओवर ब्रिज का निर्माण साल भर पहले हो चुका है। सर्विस रोड़ डालने सीमांकन कार्य भी किया जा चुका है। खास बात तो यह है कि इस रेलवे के ओवर ब्रिज की डिजाइन बेहद खूबसूरत बनाई गई है जो लोगों को दूर से ही आकर्षित करती है। ओवर ब्रिज जल्द शुरू हो जाने से वाहनों का आवागमन सुगम सरल हो जाएगा। सांची उदयगिरी मार्ग पर बनाया जा रहा आरओबी 516 मीटर लंबा है।इसमें रेल लाइन के ऊपर 146 मीटर लंबाई वाला हिस्सा रेलवे द्वारा बनाया गया है। गुलगांव उदयगिरि मार्ग पर ब्रिज के दूसरी तरफ लेग की लंबाई 220 मीटर रखी गई है। इस अंदर ब्रिज की लागत 9.5 करोड़ रुपये है। सांची निवासी वरिष्ठ पत्रकार शंभू जाट, वसीम कुरैशी, राजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि भोपाल अशोकनगर विदिशा मार्ग से होगा कनेक्ट, पर्यटन सुविधा भी बढ़ेगी
सांची के आरओबी के चालू होने से ना केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। बल्कि भोपाल रायसेन अशोकनगर के बीच वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही राहगीरों को आने जाने में समय धन की बचत होगी। सर्विस रोड़ के लिए कभी जमीन की सीमांकन का विवाद ना बने रहवासियों की बसाहट भी है।जमीनों के सीमांकन में कभी विवाद खड़ा ना हो ऐसा सिस्टम बनाया गया है। सब कुछ अगर ठीक रहा तो लोगों के लिए आवागमन में जल्द आरओबी की सुविधा मिलने जा रही है।



