एमपी में भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती है कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । 23 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। जानकारी के आधार पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने की संभावना है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा मैं 4 दिन के लिए प्रियंका गांधी हो सकती हैं सम्मिलित
पार्टी सूत्रों ने बताया कि रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर समर्थन जुटाने के लिए 23 से 25 नवंबर तक प्रियंका का अपने भाई के साथ पदयात्रा करने का कार्यक्रम है।
प्रियंका पहले यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार में व्यस्त थीं।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो’ यात्रा का महाराष्ट्र पड़ाव पूरा होने जा रहा है। इसके साथ ही पदयात्रा मध्य प्रदेश के जरिए हिंदी बेल्ट में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। खास बात है कि प्रदेश में भी कांग्रेस ने यात्रा के लिए मंथन तेज कर दिया है। एमपी में 2023 में विधानसभ चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यात्रा की अहमियत और बढ़ जाती है।
हिंदी बेल्ट को भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मजबू पक्ष माना जाता है। बुधवार को राहुल यहां यात्रा लेकर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह करीब 13 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। जिसके दौरान यात्रा बुरहानपुर जिले से शुरू होकर खरगोन, इंदौर, खंडवा और उज्जैन से होकर गुजरेगी। इसके बाद पदयात्री कांग्रेस शासित राजस्थान का रुख करेगी।



