एमपी में 12 -14 लोकसभा कांग्रेस जीतेगी – अरुण यादव

कांग्रेसियों को देख जिलाध्यक्ष की सराहना की
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के कटनी आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मिशिन चौक स्थित फिरोज अहमद परिसर स्थित दानिश अहमद कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सर्वप्रथम कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान एवं पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि मनु दीक्षित एवं राकेश जैन ने पुष्पहारो से स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने समस्त कांग्रेस जनों का परिचय कराया अरुण यादव ने सभी कांग्रेसियों को एक साथ देखकर जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की सराहना की।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में शानदार वापसी हो रही है 12 से 14 सीट में कांग्रेस विजय घोषित होगी खजुराहो लोकसभा सीट से कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी का फॉर्म रिजेक्ट होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा अन्यथा यहां भी शानदार प्रदर्शन होता।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद रम्मू यादव, मंजू मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, माधुरी जैन, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, दानिश अहमद, राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष गण जफर अहमद, कमल पांडे, आनंद पटेल, श्याम तिवारी, कैमोर पूर्व पार्षद मंजू निषाद, माया चौधरी, कविता पाठक, अदिति वर्मा, सीमा यादव, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला सचिव रॉबिन पीटर, महामंत्री कयूम भाई, मुन्ना भाई, राजेंद्र सोनी, शाहिद भाई, शहजाद हुसैन, वारंदमल चंदवानी, अजय गोटिया, पूर्व पार्षद गुड्डू यादव, रमेश सोनी, इश्तियाक अहमद, सोमनाथ मिश्रा, भोला सिंह आदि सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



