मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी जिले के भाजपा कार्यकर्ता सच्चाई का साथ देने कांग्रेस में शामिल हो रहे – कमलनाथ

कटनी भाजपा नेता संदीप बाजपेई पप्पू कांग्रेस में शामिल
पूर्व मंत्री प्रजापति, घनघोरिया, भानोत, व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे उपस्थित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कटनी विजयराघवगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने कहा कि विजयराघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं कटनी जिले से आए इन कार्यकर्ताओं ने संदीप बाजपेई के नेतृत्व में सच्चाई का साथ देने का निर्णय लिया इसलिए आज कांग्रेस में शामिल होने आए हैं सच्चाई का साथ देने वालों से ही मध्यप्रदेश सुरक्षित रहेगा। मध्यप्रदेश बचाने के महाअभियान में सभी का आत्मीय स्वागत है ।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक एनपी प्रजापति, पूर्व वित्त मंत्री विधायक तरुण भनोट, पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सह प्रभारी महेश गुलवानी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विक्रम खमपरिया, विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि नीरज सिंह बघेल, मनु दीक्षित, वरिष्ठ पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू सहित विजयराघवगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस जन भी उपस्थित रहे ।
कटनी जिले के बीजेपी नेता संदीप बाजपेयी पप्पू ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी प्रवेश करने वाले नेताओं को कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
भाजपा नेता संदीप बाजपेई के समर्थक एवं कटनी जिले के 6 जनपद सदस्य 4 सरपंच सहित सैकड़ों समर्थक डोल नगाड़ों के साथ अनुमानित 75 चार चक्का वाहनों से भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे भोपाल के प्रमुख चौराहों में पप्पू बाजपेई के कांग्रेस में प्रवेश के स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे ।

Related Articles

Back to top button