उमरियापान, पचपेढ़ी से कई वार्ड में निर्विरोध निर्वाचित हुये पंच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां एक ओर कई पंचायतें में निर्विरोध सरपंच चुने जा रह है और समरस पंचायत बन रही है। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत ढीमखेड़ा की ग्राम पंचायत उमरियापान से चार वार्ड ऐसे है जहां पर निर्विरोध पंचे चुने गये है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पचपेढ़ी से भी निर्विरोध दो वार्ड से पंच चुने गये है।
जानकारी के अनुसार उमरियापान ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक- 7 से मास्टर शिवकुमार चौरसिया की पुत्र वधु श्रीमती अनीता संजीव चौरसिया, वार्ड क्रमांक- 19 से जगमोहन चौरसिया, वार्ड क्रमांक- 1 से श्रीमती सुधा गोरेलाल चौरसिया, वार्ड क्रमांक-20 से सूरज प्रसाद गोटिया निर्विरोध पंच निर्वाचित हुये है। इसी तरह से ग्राम पंचायत पचपेढ़ी से वार्ड क्रमांक-2 से विवेक (रिंकू) मिश्रा, वार्ड क्रमांक-4 से श्रीमती मनीषा भजन बर्मन निर्विरोध पंच निर्वाचित हुये है।



