मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में अनेक ग्रामीण कांग्रेस में हुए शमिल

सिलवानी। अंचल के ग्रामों में निवासरत ग्रामीण कांग्रेस की नीतियों से लगातार प्रभावित हो रहे है। बल्कि ग्रामीण युवा भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल की मौजूदगी में आदिवासी ग्राम प्रतापगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने वालों में लखन सिंह ठाकुर रमपुरा, नर्मदा प्रसाद मेहरा परासिया, भाई राम सलैया, अजमेर सिंह, उमेद सिंह सलैया, ज्ञान सिंह काकोरिया, रामेश्वर दुबे विछुआ, गणेशराम मर्सकोले कोलुआ, जीवन सिंह महुआखेड़ा, गोविंद सिंह काकोरिया महुआ खेड़ा, रामबाबू पिपरिया खास, हल्के वीर पिपरिया खास, सुखदयाल काकोरिया सिमरिया, यशवंत धाकड़ सिमरिया, राकेश धाकड़ सिमरिया, बिहारीलाल फुलमार, राहुल जैन मरहठी, बबलू राठौर मरहठी, दर्शन लाल राठौर मरहठी, सौरभ जैन मरहठी, बलराम नगपुरा, राकेश कुमार नगपुरा, जीवन सिंह प्रतापगढ़, भूरा राठौर प्रतापगढ़, सचिन राठौर प्रतापगढ़, गजेंद्र सिंह प्रतापगढ़, मोहन प्रतापगढ़ आदि के नाम प्रमुख है। कांग्रेस में शामिल होने वालों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी अनेक ग्रामीण युवा भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो चुके है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में अनेकों की संख्या में ग्रामीण भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होंगे।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, वीर रघुवंशी, राकेश रघुवंशी हथोड़ा, गजेंद्र पटेल, दीपक विश्वकर्मा, नीलेश रघुवंशी बीकलपुर, भोले रघुवंशी, धर्मदास सिंह, धर्मेंद्र राठौर, राम बाबू आदिवासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button