धार्मिक

कार्तिक पूर्णिमा के 1 दिन पहले महिलाओं ने किया दीपदान : रायसेन में मिश्र तालाब दीपों से हुआ जगमग, श्रद्धालु सूतक लगने से पहले किया स्नान

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रहे चंद्र ग्रहण की सूतक मंगलवार को सुबह 9 बजे से शुरू हो गई थी। जिसके कारण कोई भी शुभ कार्य या पूजा अर्चना आरती नहीं की जा सकी।ऐसे में कार्तिक माह की पूर्णिमा के 1 दिन पहले ही शाम को रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित मिश्र तालाब घाट पहुंचकर महिलाओं द्वारा भजन गीतों के बीच बडी संख्या में दीपदान किया। जिससे पूरा तालाब दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।कार्तिक पूर्णिमा की पूजन अनुष्ठान पण्डित दुर्गा प्रसाद शर्मा समाजसेविका किरण सोनी की मौजूदगी में हुई।
मालूम हो कि कार्तिक माह के चलते महिलाएं रोज अलसुबह 4 बजे से उठकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर माता तुलसी की पूजा अर्चना करती थी ।वही कार्तिक मास के चलते शहर में कई धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे थे। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार चंद्र ग्रहण पढ़ने से सभी धार्मिक आयोजनों का समापन एक दिन पहले ही हो गयाथा। वही सुबह से भी रायसेन जिले के नर्मदा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सूतक लगने से पहले स्नान । संस्कार बिहार मन्दिर रायसेन के पुजारी पण्डित राजेन्द्र दुबे सोमवारा की मौजूदगी में नर्मदा नदी घाट पर महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक पुजन आरती की।

Related Articles

Back to top button